यूजी के प्रदेश के 2.20 लाख विद्यार्थियों को मिले कालेज एडमिशन
भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग ने गुरूवार को यूजी में प्रवेश देने के लिए दो लाख बीस हजार विद्यार्थियों के अलाटमेंट जारी कर दिए हैं। आज करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने फीस जमा कर अपने प्रवेश पुख्ता कर लिए हैं। स्टूडेंट्स ने राजधानी के कॉलेजों में अधिक रुचि दिखाई है। परिणामस्वरूप नए शहर के एकमात्र गर्ल्स कॉलेज शासकीय सरोजनी नायडू गर्ल्स (नूतन) पीजी कॉलेज में इस बार बीए में एडमिशन की ओपनिंग 98.4 प्रतिशत से हुई है। जबकि पिछले वर्ष तक यहां पर पीसीएम और बीकॉम ऊपर रहते थे। पिछले वर्ष यह ओपनिंग पीसीएम में 91 प्रतिशत से हुई थी।
इस बार भी नूतन कॉलेज में सभी विषयों की ओपनिंग अन्य कॉलेजों से अधिक हैं। प्रवेश लेने के लिए 3.37 लाख विद्यार्थियों ने अपना सत्यापन कराकर च्वाइस फिलिंग किया था। शेष रहे एक लाख 17 हजार विद्यार्थियों की च्वाइस मेरिट सूची में सही नहीं बैठने के कारण अलाटमेंट नहीं मिल सका है। अब उन्हें कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) में शामिल होकर प्रवेश लेना होगा।
अलाटमेंट के बाद विद्यार्थी नौ सितंबर तक आवंटित कॉलेज में आॅनलाइन फीस जमा करके प्रवेश ले सकेंगे। वहीं पीजी की सवा लाख सीटों पर प्रवेश लेने के लिए डेढ लाख विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन करा लिया है। जबकि सत्यापन एक लाख 17 हजार विद्यार्थियों का हुआ है। विभाग दस सितंबर को पीजी का अलाटमेंट जारी करेगा।
सात लाख रजिस्ट्रेशन
यूजी के पहले राउंड में 7,02,484 सीटों के लिए 4,12,575 स्टूडेंट्स ने रजिस्टेÑेशन कराकर 3,67,883 ने चॉइस फिलिंग की थी, जबकि 3,37,850 ने ही अपने दस्तावेजों के सत्यापन कराए हैं। इसमें से सिर्फ दो लाख बीस हजार को प्रवेश लेने के लिए कालेज दिए गए हैं। विद्यार्थी को संबंधित कॉलेज की तय फीस में से आधी फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे। शेष फीस कॉलेज खुलने के बाद दो किश्तों में आॅनलाइन जमा करनी होगी।
भोपाल कॉलेजों में ओपनिंग और कटआॅफ के प्रतिशत
1. नूतन कॉलेज
संकाय - अधिकतम - न्यूनतम (कट आॅफ)
बीए प्लेन - 98.4 - 74.2
बीकॉम - 97.68 - 79.8
फिजिक्स, केमेस्ट्री, मेथ्स - 96.6 - 90
कम्प्यूटर, मेथ्स, फीजिक्स - 95.6 - 90.2
होम साइंस - 78.8- 50.8
2. एमएलबी कॉलेज
संकाय - अधिकतम - न्यूनतम (कट आॅफ)
बीए - 92.19 -65.36
बीकॉम - 93.4 -71.8
कमेस्ट्री, इंडस्ट्रीयल केमेस्ट्री, मेथ्स - 96.72- 49.4
फीजिक्स, केमेस्ट्री, मेथ्स - 92- 77.4
3. पीजी कॉलेज भेल
संकाय - अधिकतम -न्यूनतम (कट आॅफ)
बीए - 95.7- 53.2
बीकॉम - 95.6 -73.6
बीएससी (बायो) - 92.6- 56.4
बीएससी (मेथ्स) - 88.8- 64.6
क्लीनिक न्यूट्रेशन एंड डाइटेटिक्स - 77.4- 52.4
4. हमीदिया कॉलेज
संकाय - अधिकतम -न्यूनतम (कट आॅफ)
बीए - 90 - 35.20
बीबीए - 90.40- 46.4
बीसीए - 90.40- 49
बीकॉम (प्लेन) - 97 -35.20
बीकॉम (कम्प्यूटर) - 93- 50
5. बेनजीर कॉलेज
संकाय - अधिकतम -न्यूनतम (कट आॅफ)
बीए - 93- 38
बीकॉम - 92 - 46.6
फीजिक्स, केमेस्ट्री, मेथ्स - 87.8- 47.2
बायो, बाटनी - 81 - 59.2
होम साइंस - 74.67 - 42.8
6. एमवीएम कॉलेज
संकाय - अधिकतम - न्यूनतम (कट आॅफ)
स्टेटिक्स मेथ्स कम्प्यूटर - निरंक- 84.8
केमेस्ट्री बॉटनी सीड टेक्नोलॉजी - निरंक -84.6
फिजिक्स डिफेंस मेथ्स - निरंक - 76.8
कम्प्यूटर डिफेंस मेथ्स - निरंक - 81
फिजिक्स मेथ्स कम्प्यूटर - निरंक - 82.2
पाठको की राय